भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में 2 नवंबर को ग्राम ब्रिज नगर, ललितपुर में आयोजित विचार गोष्ठी में डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध के विचारों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर मंच के संयोजक आदित्य कुमार जी और महासचिव डॉ. रामलखन गुर्जर जी ने समाज को जागरूक करते हुए मृत्यु भोज, दहेज प्रथा और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने समाज को एकत्रित रहने और सामाजिक सुधार के लिए काम करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में जयपाल जी, मलखान नेताजी, तुलसीराम जी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच की विचार गोष्ठी

