Indian Politics : हर गरीब बन जाएगा अमीर, केजरीवाल ने फार्मूला बता मोदी सरकार को दिया ऑफर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हर गरीब को अमीर बनाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि अच्छी शिक्षा के जरिये देश के 17 करोड़ परिवारों को अमीर बनाया जा सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह हर गरीब को अमीर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा के जरिये देश के 17 करोड़ परिवारों को अमीर बनाया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इसके लिए मोदी सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऑफर देते हैं कि उनकी सेवा ली जाए।

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं हर गरीब को अमीर बनाना चाहता हूं। मुझे अमीरों से कोई परहेज नहीं है। गरीब आदमी अमीर कैसे बनेगा ? आप सोचिए एक गरीब किसान है, मजदूर है वह अपने बच्चे को सरकारी स्कूल भेजता है। सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब है। वह बच्चा नहीं पढ़ेगा तो वह भी बड़ा होकर छोटा मोटा काम ही करेगा। गरीब ही रह जाएगा। मान लीजिए हम स्कूल बहुत अच्छे कर देते हैं तो एक गरीब का बच्चा अच्छी पढ़ाई करता है। डॉक्टर, इंजीनियर बनता है तो वह अपन परिवार की गरीबी दूर करेगा। उसका परिवार अमीर बन जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी की तरह पूरे देश के स्कूल अच्छे हो जाएं तो सभी की गरीबी दूर हो सकती है। उन्होंने कहा कि मैंने २६ जनवरी के भाषण में कई उदाहरण दिये। कुशाग्र नाम का एक बच्चे का डॉक्टरी में एडमिशन हो गया। देश में १७ करोड़ बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। चंद स्कूलों को दिल्ली की तरह शानदार बना दें और इन बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ये डाक्टर, इंजीनियर, वकील बना जाएं तो एक अच्छा अपने परिवार को अमीर बना देंगे।
उन्होंने कहा कि वह स्कूलों को बेहतर बनाना जानते हैं और देशभर के स्कूलों की हालत सुधारने के लिए मोदी सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं। केजरीवाल ने कहा यदि हम 17 करोड़ बच्चों को अच्छी शिक्षा दे दें तो देश अमीर बन सकता है। अमेरिका अमीर इसलिए बना क्योंकि वह हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देता है, ब्रिटेन, डेनमार्क भी अच्छी शिक्षा देते हैं। इसलिए अमीर है।

भारत को भी अमीर बनना है तो हर व्यक्ति को अच्छी शिक्षा देनी होगी। हर स्कूल का अच्छा बनाना होगा। ढेर सारी सरकारी स्कूल खोलने होंगे। जिनके कच्चे टीचर हैं उन्हें पक्का करना होगा और नई भर्तियां करनी होंगी और चौथा टीचरों की ट्रेनिंग करानी है। पूरे देश में यह काम 5 साल में हो सकता है। मैं केंद्र सरकार को ऑफर देता हूं कि आप हमारी सेवा लो, हम भी तो इसी देश के हैं। हम आप सभी 130 करोड़ लोग मिलकर देशभर के स्कूल ठीक करेंगे और इसे फ्रीबी कहना बंद कर दो, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कम रोटी भी खाना पड़े तो देश तैयार है।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी