Indian automobile Business : मैं भी नहीं खरीद सकता आपकी कार, मर्सिडीज बेंच की कार लांचिंग पर बोले नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय ऑटोमोबाइल का व्यापार 7.8 लाख करोड़ रुपये का है और मैं इसे 15 लाख करोड़ रुपये का उद्योग बनाना चाहता हूं। जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंच ने पहली मेक इन इंडिया इले्ट्रिरक कार को लांच किया। लांचिंग के मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। नितिन गडकरी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम मध्यम वर्ग के लोग हैं और यहां तक कि मैं भी आपकी कार नहीं खरीद सकता।

नितिन गडकरी ने मर्सिडीज बेंच के वाहन स्कैप्रिंग इकाइयों की स्थापना के लिए संयुक्त उद्यम स्थापित करने पर भी विचार रखा, जिससे कंपनी को अपने पुर्जांे की लागत को 30 प्रतिशत तक कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे रिकार्ड के अनुसार हमारे पास 1.02 करोड़ वाहन स्क्रैपिंग के लिए तैयार हैं। हमारे पास केवल 40 इकाइयां हैं। मेरा अनुमान है कि हम एक जिले में चार स्क्रैपिंग यूनिट खोल सकते हैं। इसलिए इतनी आसानी से हम ऐसी 2,000 इकाइयां खोल सकते हैं। नितिन गडकरी ने काह कि आप उत्पादन बढ़ाएं तभी लागत कम करना संभव है। हम मध्यम वर्ग के लोग हैं। मैं भी आपकी कार नहीं खरीद सकता। मेरा सुझाव है कि आप कुछ ऐसी इकाइयां स्थापित कर सकते हैं जो आपको रीसाइक्लिंग के लिए कच्चा माल देंगी, जिससे आपके कलपुर्जे की लागत 30 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। सरकार ऐसी सुविधाओं को बढ़ावे दे रही है और जरूरी है कि हमें आपकी तरफ से सहयोग मिले।

नितिन गडकरी ने कहा कि देश में कुल 15.7 लाख पंजीकृत इले्ट्रिरक वाहन हैं। कुल ईवी बिक्री में 335 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और भारत एक बड़ा बाजार है। देश में एक्सप्रेस हाइवे आने से मर्सिडीज बेंच इंडिया को इन कारों के लिए एक अच्छा बाजार मिलेगा। भारतीय ऑटोमोबाइल का क्षेत्र वर्तमान मे 7.8 लाख करोड़ रुपये का है और इसमें 3.5 लाख करोड़ रुपये का निर्यात है। मेरा सपना इसे 15 लाख करोड़ रुपये का उद्योग बनाना है। मर्सिडीज बेंच इंडिया ने अक्टूबर 2020 में अपनी ऑल इले्ट्रिरक एसयूवयी ईक्यूसी को पूरी तरह से आयातित इकाई के रूप में लांच करने के साथ भारत में अपना इलेक्ट्रो मोबिलिटी ड्राइव शुरू किया। इसकी कीमत 1.07 करोड़ रुपये थी। मर्सिडीज की नई कार टी१ूीिी२ इील्ल९ एदर 580 जिसे लांच किया गया है, उसकी कीमत 1.55 करोड़ रुपये है।

  • Related Posts

    बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    LPG संकट का ‘उज्ज्वला’ एंगल आज की सबसे…

    Continue reading
    अनिल अंबानी का घर ‘अबोड’ कुर्क, 3716 करोड़ है कीमत, ईडी का बड़ा एक्‍शन
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्‍ली।  अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार