भारत की सेना दुनिया में नंबर एक है। पहलगाम आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से ऐसा लिया जाएगा कि उसने सोचा भी नहीं होगा। पाकिस्तान को भारत हर स्तर से तोड़ देना चाहता है। आर्थिक रूप से पाकिस्तान पर जमकर चोट पहुंचाई जा रही है। हमले की आशंका से देश को अलर्ट करने में ही पाकिस्तान को 4 अरब खर्च करने पड़ रहे हैं। मतलब बिना युद्ध के पाक की आर्थिक कमर तोड़ दी जाए। हमले की आशंका से पाक्सितान ने बॉर्डर पर सेना लगा दी है, जिस पर भी बड़ा खर्च हो रहा है। पाकिस्तान के लिए शेर आया शेर आया वाली स्थिति पैदा कर दी गई है। जैसे एक मंझा हुआ पहलवान सामने वाले पहलवान को थकाता है और फिर पटखनी देता है। ऐसे ही भारत पाकिस्तान के साथ कर रहा है। भारत रोज पाक के लिए हमले की आशंका जताता रहेगा और पाकिस्तान घबराता रहेगा। मतलब पाकिस्तान जब घुटने पर आ जाएगा तब भारत पाक पर हमला करेगा। वैसे भी पाक पर 3-4 दिन तक का जखीरा है।
भारत ने अपनाई पाक को थकाकर मारने की रणनीति!

चरण सिंह
दरअसल भारत ने जिस तरह से पाक के आयात पर प्रतिबंध लगाया है। उससे भारत पाक की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने लगाई है। पाकिस्तान के लिए दिक्कत की बात यह है कि भारत ज्यों-ज्यों पाकिस्तान के लिए युद्ध के हालात पैदा कर रहा है त्यों-त्यों पाकिस्तान में बगावत के स्वर फूट रहे हैं। भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई सेना के अफसर और बड़े स्तर पर लोग पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान सेना के प्रमुख असीम मुनीर को जिम्मेदार मानकर चल रहे हैं। यदि आज पाकिस्तान पर युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं तो इसका जिम्मेदार पाकिस्तान के लोग असीम मुनीर को मान रहे हैं।
जानकारी मिल रही है कि असीम मुनीर ने आईएसआई के अफसरों के रोकने के बावजूद पहलगाम आतंकी हमला कराया है। पाक सेना के कई अफसर नौकरी छोड़कर चले गए हैं। असीम मुनीर के खिलाफ पाकिस्तान में बगावत के पूरे आसार हैं। युद्ध होने की स्थिति में असीम मुनीर पर दोहरी मार पड़ने वाली है। भारत तो असीम मुनीर को सबक सिखाना चाहता ही है। साथ ही पाकिस्तान के लोग भी असीम मुनीर पर खार खाये हुए हैं।
पाकिस्तान की जनता समझ चुकी है कि अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान सेना ने बड़े स्तर पर गोला बारूद यूक्रेन को बेच दिया और पैसा अपने पास रख लिया। पाक जनता समझ चुकी है कि पाकिस्तान की सेना ही पाक के संसाधनों का मजा लूट रही है। जनता ही कि भूखे मरने को मजबूर है। ऐसे में असीम मुनीर की दिक्कतें बढ़नी वाली है।