Site icon Thenews15.in

गोल्फ सिटी सेक्टर-75 में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

ऋषि तिवारी

नोएडा।आज सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी सोसाइटी प्लॉट-8 में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया,जिसमें सैकड़ों सेक्टरवासी सम्मिलित हुए।सर्वप्रथम अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा,अध्यक्ष प्रभात कुमार,उपाध्यक्ष अनमोल सिंह,सचिव शकुंतला कुमारी,कोषाध्यक्ष उत्पल कुमार,सदस्य मल्लिकेश्वर झा,अतुल जैन,प्रभा अग्रवाल,एसकेरथ,सुमिता गुप्ता,आदि ने ध्वजारोहण किया।संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी सेक्टरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आज हमें देश की एकता ,अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेना चाहिये।हम फिर से अखंड भारत का निर्माण करेंगे।हमें भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है।हमें जाति,वर्ग,संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर देश को मजबूत और समृद्ध बनाना है।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और पूरे सेक्टर में तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमें सैकड़ों सेक्टरवासी सम्मिलित हुए।
राजीव त्यागी के नेतृत्व में बच्चों,महिलाओं,पुरुषों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर सुनील अग्रवाल,पुनीत अग्रवाल,डॉ.शशांक शेखर,वाई.सिंह,केएनभटनागर,आरबीयादव,कमलेश पांडेय सहित सैकड़ों सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version