काशी कॉरिडोर का लोकार्पण: प्रधानमंत्री ने लगाई गंगा में डुबकी, जल लेकर पहुंचे बाबा के धाम

वाराणसी| काशी कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर में आशीर्वाद लिए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पूजा-अर्चना की। काल भैरव मंदिर से मोदी गंगा मार्ग से होते हुए क्रूज से ललिताघाट पहुंचे। वहां गेरुआ वस्त्र में उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई। गंगा नदी में स्नान के बाद वहां से जल लेकर नव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए खुद प्रधानमंत्री गंगा से जल लेने गए। इस दौरान उन्होंने गंगा स्नान किया और सूर्य को जल भी अर्पित किया। मोदी ने गंगा में डुबकी लगाकर, सूर्य को अर्ध्य दिया। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राजघाट पहुंचे।

काल भैरव मंदिर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दर्शन-पूजन के साथ आरती करके देश के लिए मंगलकामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के प्रवास पर बाबा भोले की नगरी को कई उपहार देंगे। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे।

मोदी सबसे पहले काल भैरव मंदिर के दरबार में पहुंचे, जहां पीएम मोदी की नजर उतारी गई। पीएम मोदी ने विधि-विधान से महादेव का पूजन किया। काल भैरव के दरबार में पीएम मोदी की हाजिरी, महादेव से काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण की अनुमति मांगी। काल भैरव मंदिर के बाहर प्रधानमंत्री को लोगों ने पगड़ी भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। प्रधानमंत्री मोदी के काल भैरव मंदिर पहुंचने के साथ ही लोगों ने हर-हर महादेव से उनका स्वागत किया।

वाराणसी आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “काशी पहुंचकर अभिभूत हूं। कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। इससे पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए।”

एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , आशुतोष टंडन, मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री अनिल राजभर, सांसद बीपी सरोज, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उनकी अगवानी की। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। इसके साथ ही भगवा अंगवस्त्र भी दिया। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हो गया।

Related Posts

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार