Site icon Thenews15.in

हलछठ का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया

 

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 में हलछठ का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।बलराम जी को बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान बलराम को समर्पित है। हर साल यह तिथि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है। इस दिन
हल षष्ठी व्रत को बहुत शुभ माना जाता है।
हल षष्ठी, जिसे ‘ललही षष्ठ’ या ‘हर छठ’ के नाम से भी जाना जाता है। यह श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम को समर्पित है। यह हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व भगवान बलराम के जन्म का प्रतीक है, जिसे लोग श्रद्धा भाव के साथ मनाते हैं। यह तिथि सावन पूर्णिमा के छह दिन बाद पड़ती है।
इस मौके पर श्रीमती विभा शुक्ला, श्रीमती वंदना पाठक, श्रीमती मंजू पाठक, श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती रीता मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version