Group Marriage: समान के लालच में जीजा से ही करा दी शादी

सामूहिक विवाह जिसको जरुरतमंद लोगो की मदद के लिए शुरु किया गया था लेकिन आज यही विवाह एक मजाक बन कर रह गया है| क्योंकि हालही में झांसी से एक मामला सामने आया कि एक जोड़ा जो की सामूहिक विवाह करने जा रहा था लेकिन किसी कारण से लड़का समय पर नहीं पहुंच पाया तो लड़की के घर वालो ने आनन-फानन में लड़की की शादी उसके जीजा से करा दी ताकि सामूहिक विवाह में मिलने वाली सुविधाएं उनसे न छिन जाए|

झाँसी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में बड़ा खेल नजर आया है। दूल्हा न आने पर आयोजकों ने जीजा से दुल्हन की शादी करवा दी।जिसकी जानकारी दुल्हन को भी थी लेकिन उसने भी इसका विरोध नहीं किया। विरोध न करने के पीछे का कारण सरकारी योजना का लाभ लेने की अटकले लगाई जा रही हैं।राजकीय सम्मेलन में 132 जोड़ों की धूमधाम से शादी कराई गई। जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से वर ओर वधु पहुंचे। सम्मेलन में सभी की शादी रीति रिवाज के अनुसार सम्मपन कराया गया। जब शादी हो रही थी तभी एक संदिग्ध जोड़ा नजर आया। जब उनसे अलग-अलग जानकारी ली तो हकीकत खुद व खुद सामने आ गई है।

पहले से शादीशुदा है शख्स झाँसी के बामोर निवासी ख़ुशी की शादी छतरपुर मध्यप्रदेश के बृषभान के साथ तय हुई थी और समारोह में उनका रजिस्ट्रेशन 36 नंबर पर था। ख़ुशी ने फेरे लेते ही मांग से सिंदूर व बिंदी पोंछ डाली। वही दूल्हे बृषभान से ज़ब बात की गयी तो उसने कबूल किया कि असल में उसका नाम दिनेश है और वह छतरपुर नहीं बल्कि बामोर का रहने वाला है। उसने बताया कि बृषभान से शादी होनी थी लेकिन वह नहीं आया तो विभाग के ही कुछ लोगों के कहने पर वह बृषभान की शादी होनी थी लेकिन वह नहीं आया तो विभाग के ही कुछ लोगों के कहने पर वह बृषभान की जगह दूल्हा बन गया। उसने यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दुल्हन का रिश्ते में जीजा लगता है|

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई