नागालैंड मामले में कांग्रेस ने कहा, ‘हमें जाने की इजाजत नहीं और टीएमसी नेता गृहमंत्री से मिले’

नई दिल्ली, नागालैंड के मोन जिले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोक दिया जाना और तृणमूल कांग्रेस के गृह मंत्री का अमित शाह से मुलाकात करना, यह कहीं न कहीं दोनों पार्टियों के बीच रस्साकशी और विपक्षी नेतृत्व की लड़ाई को मजबूत कर रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि उसके प्रतिनिधिमंडल में पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह, पार्टी के नगालैंड प्रभारी अजय कुमार और सांसद गौरव गोगोई शामिल थे। उनको नागालैंड के मोन जिले में जाने से रोक दिया गया, जहां पिछले दिनों गोलीबारी में 14 लोग मारे गए थे। इसके बाद कांग्रेस नेता वहीं धरने पर बैठ गए।

इस सिलसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को नगालैंड के पीड़ित परिवारों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। केंद्र सरकार हमारी ओर से लोगों के दुख साझा करने से डरी हुई है। परंतु हमें कोई नहीं रोक सकता।

इसी संबंध में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर कहा, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलमें शामिल नेताओं को गैरकानूनी ढंग से रोका गया। यह मोदी सरकार की फासीवादी सोच को दर्शाता है।

वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नागालैंड की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

टीएमसी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नागालैंड की घटना में मारे गए लोगों को मुआवजा देने के साथ ही पूरे मामले की सही तरीके से निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।

गौरतलब है कि नागालैंड सरकार ने रविवार को मोन जिले में सुरक्षाबलों की कथित गोलीबारी में मारे गए 14 लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के एक अधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की भी घोषणा की है।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?