Site icon Thenews15.in

केला लगाने में 45-50 दिन का विलंब हो तो तुरंत हरी खाद वाली फसलें लगाने की जरूरत : वैज्ञानिक

केला की खेती में बहुत ज्यादा पोषक तत्वों की होती आवश्यकता

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय के प्रोफेसर (डॉ ) एसके सिंह विभागाध्यक्ष,पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ प्लांट पैथोलॉजी एवं नेमेटोलॉजी, प्रधान अन्वेषक, अखिल भारतीय फल अनुसंधान परियोजना, ने बताया कि लगातार बढ़ते रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरकता घटती जा रही है।

ऐसे में किसान इस समय हरी खाद का प्रयोग करके न केवल अच्छा उत्पादन पा सकते हैं, साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ाई जा सकती है। आजकल गेहूं की फसल कट चुकी है। केला लगाने से पहले किसान हरी खाद को तैयार कर सकते है।जो किसान केला की खेती करने के इच्छुक हो,उन्हें तैयारी अभी से शुरू कर देना चाहिए ।

Exit mobile version