लक्षण नजर आएं तो कोविड जांच जरूर कराएं : डा. शिरीश जैन

सर्दी, खांसी-जुकाम व बुखार लगातार बने रहने और सांस फूलने पर चिकित्सक से करें परामर्श

द न्यूज़ 15

नोएडा | कोविड काल में सर्दी, खांसी-जुकाम, बुखार और सांस फूलने को हल्के में न लें | इस तरह के लक्षण नजर आने पर बगैर विलंब किए तुरंत चिकित्सक से परामर्श करें और कोविड जांच कराएं। यह बातें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कोविड जांच के नोडल अधिकारी डा. शिरीश जैन ने कहीं ।
डा. जैन ने कहा-जुकाम, खांसी, बुखार, आईएलआई (इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस) या सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (सारी) के लक्षण आने पर चिकित्सक से सलाह लेकर कोविड जांच जरूर कराएं। खुद से या केमिस्ट की सलाह पर दवा न लें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड जांच सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। जनपद में जिला चिकित्सालय, चाइल्ड पीजीआई, 39 स्थित कोविड अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी, दनकौर, बिसरख जेवर ढाडा कासना, भंगेल पर कोविड जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया – जनपद में रोजाना पांच से सात हजार जांच की जा रही हैं।
डा. जैन ने कहा – कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना जरूरी है। घर से बाहर निकलें तो मॉस्क से नाक और मुंह अच्छी तरह से ढककर रखें। सार्वजनिक स्थान पर जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ऐसा कतई न समझें कि मॉस्क लगाने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत नहीं होती। मॉस्क लगाने के बाद भी दो गज की शारीरिक दूरी रखना जरूरी है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि किसी कार्यक्रम में शामिल होने पर इन सभी बातों का पूरा ख्याल रखें। किसी से मिलने और साथ बैठने के लिए खुले स्थान का चयन करें। बंद कमरे में एक साथ बैठने से बचें। मजबूरी हो तो कमरे के दरवाजे-खिड़कियां खोलकर उसे हवादार बना लें।
उन्होंने कहा-बाहर से घर लौटने पर अपने हाथों को साबुन-पानी से अच्छे से धोना न भूलें। गर्म पानी से गरारे और भाप लेना भी बचाव का जरिया है। हाथ धुलने के बाद ही घर का कोई सामान छुएं।
जरूर कराएं टीकाकरण
डा. जैन ने कहा ध्यान रहे कोविडरोधी टीका लगवाने से कोविड की गंभीरता का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है, इसलिए यदि अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द करवा लें, जिन लोगों के टीके की दूसरी डोज का समय हो गया है वह दूसरी डोज अवश्य लगवा लें |

Related Posts

वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
  • TN15TN15
  • January 12, 2026

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

  • By TN15
  • March 20, 2026
मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

  • By TN15
  • March 20, 2026
हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

  • By TN15
  • March 20, 2026
अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

  • By TN15
  • March 20, 2026
पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

  • By TN15
  • March 20, 2026
विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है