Site icon Thenews15.in

आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

क्षेत्रीय दल अब कोई राजनीतिक पार्टियां नहीं रहे हैं बल्कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गए हैं। सपा में मुलायम सिंह यादव के बाद उनके पुत्र अखिलेश यादव, उनके बाद उनके पुत्र उनके उत्तराधिकारी बनेंगे। ऐसे ही बसपा प्रमुख मायावती कितने भी बड़े बड़े दावे करती रहें उनका उत्तराधिकारी उनके परिवार का ही बनेगा। क्योंकि उनका परिवार उनका भाई भतीजे हैं तो आकाश आनंद नहीं तो ईशान। मतलब बनना उनके परिवार में से ही है। आकाश आनंद को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के चलते मायावती ने साइड लाइन किया तो कहने लगी कि बसपा में बहुत आकाश आनंद हैं। परिवारवाद को तवज्जो नहीं देंगी। मायावती बताएं कि ईशान क्या परिवार में से नहीं हैं। क्या ईशान उनके भतीजे नहीं हैं ?

बसपा मुखिया मायावती ने  पार्टी मुख्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई।  बैठक में भतीजे ईशान आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया। इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सरकार बनाने के लिए जमीन स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी ने कहा कि बहन जी की सरकार बनाने में इस बार ब्राह्मण भी पूरा सहयोग करेंगे. वही बैठक से पहले ईशान आनंद ने बुआ मायावती के चरण स्पर्श किए। मायावती ने भी ईशान की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को वही पद दिया है जो उनके बड़े भाई आकाश आनंद को दिया गया था। पार्टी में उन्हें नेशनल कन्वीनर यानी कि राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईशान के नाम के बाद उन्हें अब सीधे तौर पर पार्टी के यूथ आइकॉन के तौर पर देखा जा रहा हैं, केंद्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके लिए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सीट बढ़ाना बड़ी चुनौती होगा। जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा प्रत्याशी विनोद मिश्रा ने बताया कि इस बार ब्राह्मण समाज मायावती की सरकार बनाने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्देश दिया गया कि कैसे उन्हें चुनाव में सीट बढ़ाने के लिए काम करना है. सरकार की नाकामियों को लेकर के जनता के बीच जाना है। सभी वर्गों को और जाति को यह पता चल गया है कि 2007 में सरकार में क्या अनुशासन था और कैसे काम किया जाता था। बहन जी ने अपने शासनकाल में जो किया वह भूतों और भविष्य में कोई नहीं कर सकता। मायावती ने पार्टी मुख्यालय पर करीब 2 घंटे तक संगठन के साथ बैठक की। यह 1 महीने में तीसरी बैठक है. इसमें मायावती के परिवार में चल रही खींचतान के बाद पहली बार ईशान आनंद सार्वजनिक रूप से सामने आए थे।

Exit mobile version