अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसा बयान दिया है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई हैं, पूर्व सांसद ने दावा कि उस प्रकरण में बहुत बड़े लोग शामिल हैं। अगर सच बोल दूंगा को बहुत परेशानी में आ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मुझमें सत्य बोलने की हिम्मत नहीं है। कैसरगंज के पूर्व बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए राम मंदिर के चढ़ावे से लेकर NEET पेपर लीक समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत कमजोर आदमी हूं इस मुद्दे पर में सत्य बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में आ जाऊंगा. क्योंकि वो बहुत बड़े लोग हैं सत्य बोलने की हिम्मत मेरे अंदर नहीं है समय आएगा तो बोलेंगे।
नीट पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान का बचाव
राहुल गांधी पर साधा निशाना
बंगाल में बीजेपी की सरकार पर पूर्व सांसद ने कहा कि 10 दिन में 20 दिन में बंगाल में सरकार की परफॉर्मेंस देख नहीं सकते. जिस तरीके से वहां पर भगदड़ मची यह भगदड़ नेताओं की नहीं है. लगातार 60 से 70 सालों से कांग्रेस के समय में भी यही माहौल रहा, जो ममता के सरकार में रहा था. बंगाल में जीत के लिए अमित शाह बधाई के पात्र हैं उन्होंने पत्थर पर दूब उगाने का काम किया है।

