Site icon Thenews15.in

पटना जिले के गोरिहारी गांव में आईएआरआई पूसा ने की धान एवं अरहर का बीज निःशुल्क वितरण                    

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों के बीच निःशुल्क धान एवं अरहर का बीज वितरित

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों को दिनांक 03 जुलाई 2024 को धान की नवीन उन्नत प्रजाती पूसा-44 (150 कृषको) एवं अरहर की नवीन उन्नत प्रजाती पूसा-151 (200 कृषको) को पटना जिले के ग्राम-गोरीहारी, ग्राम पंचायत-त्रिमोहान, पो.-कारकैन, थाना-घोसवरी में वितरण किया गया।
बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया कौशल कुमार, वार्ड सदस्य रामकिशोर पासवान, मनोज कुमार राम एवं सबोजा देवी ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा के.के. सिंह ने अनुसूचित जाति के कृषकों को बीज वितरित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कृषको को अधिक आय प्राप्त करने के लिए धान एवं अरहर की अधिक पैदावार प्राप्त करने की नवीन उत्पादन तकनिकी की जानकारी प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी मो हसैनन आलम एवं सुशील कुमार इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।
Exit mobile version