मुझे नहीं लगता कोई विकास हुआ है… कांग्रेस पर मेनका गांधी ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार मेनका गांधी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि एक राजनेता के तौर पर दोनों का विकास नहीं हो पाया है। मेनका गांधी की ओर से गांधी परिवार के खिलाफ लगातार हमलावर रुख रहा है। मेनका गांधी भाजपा से गांधी परिवार का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। गांधी परिवार के खिलाफ राजनीतिक यात्रा करने वाली संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी ने एक बार फिर राहुल गांधी का एक नेता के तौर पर परिपक्व न होने की बात कही है। इस पर राजनीतिक विमर्श शुरू होना तय माना जा रहा है।मेनका गांधी ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राहुल और प्रियंका पर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि मैं राहुल और प्रियंका को एक पॉलिटिशियन के तौर पर इवॉल्व होते नहीं देख पा रही हूं। दरअसल, मेनका गांधी सवाल किया गया था कि राहुल गांधी को एक राजनीति नेता के तौर पर इवॉल्व होते हुए कितना देख रही हैं? इस पर मेनका गांधी ने जवाब दिया मुझे नहीं लगता कि उनका बिल्कुल भी विकास हुआ है।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा पर भी बड़ा बयान दिया। मेनका ने कहा कि केवल पदयात्रा करने से कोई इवॉल्व तो नहीं हो सकता है। एक नेता के लिए कई गुणों का होना जरूरी है। किसी भी मुद्दे को लेना, गहराई से उसको स्टडी करना, एक नेतृत्व देना, बहादुरी दिखाना लीडर के लिए यह सब जरूरी होते हैं। मुझे नहीं लगता है कि वह (राहुल गांधी) इवॉल्व हुए हैं। प्रियंका गांधी पर भी यही बात लागू होती है।राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के जरिए देश में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बनाने की कोशिश की। इसके अलावा वे लोकसभा चुनाव में लगातार भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। केरल की वायनाड सीट से सांसद राहुल गांधी इस बार गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली सीट से भी चुनावी मैदान में हैं। विपक्ष का चेहरा बनने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा भी लगातार अपनी राजनीति को आगे बढ़ाती दिख रही है। हालांकि, मेनका गांधी ने अपने बयान में दोनों के नेतृत्व क्षमता को सवालों के घेरे में ला दिया है।

  • Related Posts

    पीएम से मिले शुभम द्विवेदी के परिजन 

    कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने…

    Continue reading
    सरकारी इंजीनियर के घर से दो करोड़ रुपए से अधिक नगदी बरामद

    अपनी खिड़की से नोट फेंकते नजर आया इंजीनियर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किरतपुर में बिजली अच्छी आने से जनता में खुशी की लहर

    • By TN15
    • May 30, 2025
    किरतपुर में बिजली अच्छी आने से जनता में खुशी की लहर

    अवैध गतिविधियों पर चला प्राधिकरण का डंडा

    • By TN15
    • May 30, 2025
    अवैध गतिविधियों पर चला प्राधिकरण का डंडा

    पीएम से मिले शुभम द्विवेदी के परिजन 

    • By TN15
    • May 30, 2025
    पीएम से मिले शुभम द्विवेदी के परिजन 

    100 दिन – उत्सव नहीं, आत्ममंथन का समय

    • By TN15
    • May 30, 2025
    100 दिन – उत्सव नहीं, आत्ममंथन का समय

    सुरवीन चावला ने साझा किया दर्दनाक वाकया, डायरेटर ने की थी किस करने की कोशिश!

    • By TN15
    • May 30, 2025
    सुरवीन चावला ने साझा किया दर्दनाक वाकया, डायरेटर ने की थी किस करने की कोशिश!

    रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी!

    • By TN15
    • May 30, 2025
    रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी!