Site icon Thenews15.in

प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ा गया पति तो जान बचाकर भागा, पत्नी ने सड़क पर ही उतारा आशिकी का भूत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ मे एक होटल में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जब एक पति को पत्नी ने उसकी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मानते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी को सामने देख पति के होश उड़ गए, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया. आरोपी पति किसी तरह जान बचाकर चलती बस में चढ़ गया लेकिन, पत्नी ने फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और रास्ते में ही आशिकी का भूत उतार दिया। पूरा मामला हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक शख्स सरकारी अस्पताल में काम करने वाली प्रेमिका नर्स के साथ होटल पहुंचा था। इसी बीच पत्नी को इसकी भनक लग गई, जिसके बाद वो अपने मायके वालों के साथ सीधे उस होटल में पहुंच गई जहां दोनों मौजूद थे. पत्नी ने जैसे ही होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो पत्नी को देखकर उसके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई।

 

पत्नी ने बस से उतारकर सड़क पर की धुनाई

 

जिसके बाद पति-पत्नी में होटल के अंदर ही जमकर बवाल शुरू हो गया और पत्नी ने प्रेमिका के सामने ही दोनों को ही जमकर खरी-खोटी सुनाई। होटल में हुए तमाशे के बाद, अपनी फजीहत होते देख पति ने वहां से नौ दो ग्यारह होने में ही भलाई समझी, जिसके बाद वो भागकर एक बस में चढ़ गया, ताकि शहर से निकल सके. लेकिन, पत्नी और उसके साला भी कम नहीं थे।

पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति का पीछा करके आगे बस को रुकवा लिया और सीट पर दुबके पति को बस के अंदर घुसकर ही सरेआम कूटने लगे. इसके बाद उन्होंने उसे बस से उतार लिया और सड़क पर ड्रामा किया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी ने सड़क पर पति की टी-शर्ट फाड़ दिया और सरेआम उंगली दिखा-दिखाकर उसके धोखे का हिसाब मांगा।

 

 

होटल की धुनाई सड़क से कोतवाली तक पहुंची

 

इस दौरान दोनों के बीच ऐसी हाथापाई हुई कि पति के कपड़े तक फट गए, जिसके बाद महिला के परिजनों ने धोखेबाज पति और उसकी नर्स प्रेमिका को पकड़कर नगर कोतवाली ले आए. होटल से शुरू हुई यह आशिकी, बस की धुनाई से होते हुए अब थाने के लॉकअप तक पहुंच गई. पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दे दी है और पुलिस मामले की कानूनी जांच कर रही है।

Exit mobile version