किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ता जंतर मंतर पर आयोजित किसान मजदूर संसद में शामिल हुए। किसान मजदूरों की संसद भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में ईरान पर अमेरिका द्वारा थोपे गए युद्ध के विरोध में केंद्र सरकार द्वारा बिजली कानून एवं बीज विधेयक के विरोध में आयोजित की गई थी। परी चौक पर सैकड़ो की संख्या में दिल्ली रवानगी के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका साम्राज्यवादी मंसूबों के साथ तीसरी दुनिया के देशों पर हमला कर रहा है ईरान पर बेवजह हमला करने से पूरी दुनिया तनाव में चली गई है तेल और गैस की कीमतें बढ़ गई है अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान में नरसंहार कर सभी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कर रहा है केंद्र की सरकार ने अमेरिका के साम्राज्यवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं भारत के बारे में हर फैसला ट्रंप की सरकार कर रही है यहां तक की तेल रूस से या किसी अन्य देश से कब खरीदना है नहीं खरीदना है यह किसी देश की सरकार का स्वतंत्र निर्णय होना चाहिए परंतु ट्रंप सरकार भारत को डिक्टेट कर रही है और भारत की सरकार डिक्टेट हो रही है यह अत्यंत ही दुर्भाग्य का विषय है कि केंद्र में इस तरह की कमजोर सरकार कार्य कर रही है जो देश के हितों को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया है। किसान सभा के जिला महासचिव संदीप भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज साम्राज्यवादी अमेरिका के नेतृत्व में भारत सरकार ने घुटने टेकते हुए भारत के मजदूरों और किसानों पर हमला बोल दिया है अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर भारत के किसानों के हितों को गिरवी रख दिया है अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारत के बाजार को खोल दिया गया है अमेरिका में जहां कृषि सब्सिडी हजारों डॉलर में एक किसान को मिलती है वहां के किसानों के कृषि उत्पाद भारत के किसानों के मुकाबले सस्ते हैं इस तरह आयात को खोला जाना भारत के किसानों को बर्बाद कर देगा। किसान सभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार द्वारा लाया गया बिजली विधेयक एवं बीज विधेयक किसान विरोधी है किसान सभा मांग करती है कि दोनों विधेयक वापस लिए जाएं साथ ही किसान सभा मांग करती है कि एमएसपी कानून लाया जाए और किसानों के कर्ज को माफ किया जाए। आज किसानों की संसद में भाग लेने वाले किसानों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजय पाल भाटी, जिला सचिव जोगिंदर प्रधान, भगत सिंह चेची, राहुल नागर, सोनू समानिया, जिला सचिव सुरेंद्र भाटी उर्फ पप्पी, रोहित भाटी, जिला सचिव बच्चन भाटी, यतेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष निशांत रावल जिला सचिव सुधीर रावल एवं भोजराज रावल एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जंतर-मंतर पर आयोजित मजदूर किसान संसद में उठे मजदूर-किसान मुद्दे, देशव्यापी आंदोलन तेज करने का आह्वान
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नई दिल्ली / नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों…

    Continue reading
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

    अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

    • By TN15
    • March 10, 2026
    अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

    बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

    • By TN15
    • March 10, 2026
    बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

    सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

    • By TN15
    • March 10, 2026
    सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना