सलाम नमस्ते में हुनर टॉकीज का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत हुनर टॉकीज का आयोजन हुआ। शनिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि यामी शिक्षा समिति की को-फाउंडर मेधा वर्मा एवं हेल्दी फाई की निदेशिका सिनु संजीव ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। वहीं कार्यक्रम के दौरान रीयूज प्रोडक्ट भी पेश किए गए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि हुनर टॉकीज हुनरमंद लोगों को पहचान दिलाने का उचित मंच है। ऐसे लोग जिनमें कुछ करने का जज्बा तो है, लेकिन किसी कारण वश उन्हें अपनी पहचान नहीं मिल पायी वे सभी रेडियो कार्यक्रम के साथ जुड़कर अपनी कहानी रेडियो की जुबानी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम से अब तक 100 से अधिक स्थानीय हुनरमंद लोगों को रेडियो के माध्यम से संयुक्त मंच प्रदान किया गया। जहां प्रतिभागियों ने रेडियों के जरिए अपने इनोवेटिव अंत्रप्रेनोर आइडिया को साझा किया।

वहीं आज के कार्यक्रम के दौरान मेधा वर्मा ने कहा कि अधिकतर महिलाएं अपने हुनर को रूचि समझ कर नजरअंदाज कर देती हैं। उन्होंने कहा कि खासकर महिलाओं को अपने हुनर को पहचान बनाने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम के दौरान यामी शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने कहा कि हमारी संस्था संसाधनहीन महिलाओं के लिए कौशल विकास का कार्य करती है। हम पुराने कपड़े से सजावटी सामान, बैग एवं पोटली बनाने का कार्य करते है। हमारी कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों अपने साथ जोड़कर वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जागरूक करें। वहीं सिनु संजीव ने कहा कि हेल्दी फाई संस्थान आम लोगों में तनावमुक्त जीवन के लिए काम करती है।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी