Site icon The News15

‘फाइटर’ में ऋतिक, दीपिका ने अनिल कपूर का स्वागत किया

अनिल कपूर का स्वागत

मुंबई| अभिनेता अनिल कपूर को अपने ६२ वें जन्मदिन पर एक उपहार के रूप में शुक्रवार को यह पता चला की वह आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ में शामिल हुए है | जैसे ही फिल्म फाइटर में उनके शामिल होने की बात सामने आई वैसे ही अभिनेता ऋतिक रोशन और उनके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोन ने उनका पूरी गरम जोशी के साथ स्वागत किया |

ऋतिक ने अनिल कपूर और फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की।

उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो हर साल छोटे होते जा रहे हैं, अनिल कपूर! आपको सेट पर देखकर बेहद खुशी हुई। आपके साथ स्क्रीन करने के लिए मै बहोत उत्साहित हूँ |

दीपिका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही तस्वीर साझा की और लिखा, बर्थडे बॉय “फाइटर’ में आपका बहोत बहोत स्वागत है।’

भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी ‘फाइटर’ में ऋतिक पहली बार दीपिका के साथ ऑनस्क्रीन पर काम करते नजर आएंगे।

Exit mobile version