Site icon Thenews15.in

कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी की सरकार नीतीश कुमार के…’

बिहार में सत्ता में बैठे नेताओं को बिगड़ी कानून व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है। जमुई में जिस तरह से नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत बरती गई। उस वारदात पर इन नेताओं को कोई शर्म नहीं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कह रहे हैं कि इस तरह की छुटपुट घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मामले को 2005 से जोड़कर देख रहे हैं। उनके अनुसार 2005 से पहले जंगल  राज था। अब राम राज आ गया है। पिछले बिगड़े राज की आड़ में किसी भी राज्य में जंगल राज स्थापित नहीं किया जा सकता है। बिहार में रेप, मर्डर, डकैती आम बात हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे थे कि बिहार में लड़कियां कहीं भी बेखौफ आ जा सकती हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कह रहे थे कि लड़कियां रात को 12 बजे भी अपने गांव घूमकर आएं यदि किसी ने छू भी लिया तो वह अगले दिन सुबह ही इस्तीफा दे देंगे। जमुई की वारदात पर इस्तीफा क्यों नहीं दिया ?दरअसल केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जमुई की वारदात पर विपक्ष की बयानबाजी को सियासत से जोड़ते हुए 2005 से राबड़ी और राबड़ी राज की इशारे किया।
ललन सिंह ने छात्रा के साथ हुई घटना को दुखद बताते हुए विरोधी दलों के नेताओं को घेरा है। उन्होंने कहा कि कुछ ‘राजनीतिक वीर’ इस घटना को लेकर सियासत करने में लगे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में कानून का राज है और पुलिस प्रशासन तुरंत कार्रवाई करती है। उन्होंने 2005 के पहले के बिहार का भी जिक्र किया।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, ”जमुई में एक नाबालिग बच्ची के साथ जो घटना हुई वो काफी दुखदाई थी। रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना है, लेकिन उस घटना के बाद बिहार के कुछ राजनीतिक वीरों ने राजनीति शुरू कर दी। उनको शायद यह पता नहीं है कि बिहार में कानून का राज है. यह कानून का राज नीतीश कुमार ने 2006 में लागू किया था और तब से बिहार में कानून का राज है. आज भी सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार नीतीश जी के उसी सिद्धांत पर कानून के राज को स्थापित करने में लगी है।
उन्होंने आगे कहा, ”आज पुलिस प्रशासन ने यह साबित कर दिया है कि बिहार में घटना करने वाले लोग अगर घटना करेंगे तो पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगी. अपराधियों को उनकी जगह पर पहुंचाएंगे तो इसलिए हम उन राजनीतिक वीरों से यह आग्रह करेंगे कि जरा 2005 के पहले का बिहार याद कर लीजिए. सूर्यास्त के बाद कोई निकलना नहीं चाहते थे। कोई बहू बेटी नहीं निकलती थी।

पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े हैं- ललन सिंह

ललन सिंह ने ये भी कहा कि अगर पहले कोई घटना घटती थी तो कोई पूछने वाला नहीं था। आज कानून का राज है और पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करती है. पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े हैं, सरकार खड़ी है और उनको भरोसा होना चाहिए कि बिहार में सम्राट चौधरी जी की सरकार त्वरित कार्रवाई करेगी और अपराधियों को उनकी जगह पर पहुंचाएगी।

पुलिस एनकाउंटर में नंदन यादव जख्मी

बता दें कि जमुई की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के साथ मुठभेड़ में घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव जख्मी हो गया है. पुलिस के मुताबिक उसके पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. उसके पैर की हड्डी टूटने की बात सामने आई है और उसका भी इलाज कराया जा रहा है.

19 सितंबर की शाम का मामला

पुलिस के मुताबिक, जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में 19 सितंबर की शाम एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त को कुछ युवकों ने रोक लिया था. इस दौरान छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की गई जबकि उसके साथ मौजूद युवक के साथ भी मारपीट की गई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.
Exit mobile version