Site icon Thenews15.in

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर (#महाराजपुर)। चेहरे की मासूमियत पर मत जाइए, क्योंकि जब इश्क और हवस का भूत सिर चढ़कर बोलता है, तो सबसे पहले ममता ही दम तोड़ती है। महाराजपुर के विपौसी गांव में एक मां ने अपनी आशिक़ी पर पर्दा डालने के लिए ऐसी पटकथा लिखी, जिसने खाकी से लेकर गांववालों तक को सन्न कर दिया। गुनाह देख लेने की सजा: 14 साल के सत्यम का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मां को पड़ोसी आशिक़ के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। बच्चे ने जैसे ही पापा को सच बताने की बात कही, मां और उसके यार के होश उड़ गए। राज़ न खुले, इसलिए दोनों ने मिलकर मासूम का गला घोंट दिया।

‘पेट दर्द’ की नौटंकी धरी रह गई: कत्ल के बाद यह कलयुगी मां पूरी रात लाश के पास बैठकर पेट दर्द से मौत का नाटक रचती रही। मगर शायद वह भूल गई थी कि गले पर बने नीले निशान चीख-चीखकर सच बयां कर देते हैं। पोस्टमार्टम ने उड़ाई धज्जियां: पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ‘पेट दर्द’ वाले सारे ड्रामे की पोल खोलकर रख दी। गला दबाकर हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपी मां को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, जबकि तथाकथित आशिक़ अब गांव छोड़कर पुलिस से लुका-छिपी खेल रहा है।
जिस कोख ने जन्म दिया, उसी ने अपने ही जिगर के टुकड़े को कफन ओढ़ा दिया। अब बाकी की आशिक़ी पुलिस की खातिरदारी में निकलेगी।

Exit mobile version