Site icon Thenews15.in

दिवंगत सुशील मोदी के परिजनों से मिले गृह मंत्री अमित शाह

 

पटना । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे और राजेंद्र नगर आवास पर पहुंचकर कर सुशील मोदी के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स भी बंधाया।

पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही गृह मंत्री अमित शाह सीधे दिवंगत सुशील मोदी के राजेंद्र नगर आवास पर पहुंचे। करीब पंद्रह मिनट तक सुशील मोदी के आवास पर रहने के दौरान अमित शाह ने उनके परिवार वालों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत सुशील मोदी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह ने कहा कि सुशील मोदी का इस तरह अचानक जाना पार्टी के लिए बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। अमित शाह ने परिवार वालों से बातचीत के दौरान सुशील मोदी के लंबे राजनीतिक अनुभव का भी जिक्र किया, जिसका फायदा बीजेपी को हमेशा मिलता रहा।

Exit mobile version