सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं राजकुमार भाटी को प्रवक्ता पद से हटाने और उनकी जगह मनोज काका को डिबेट में भेजने की ख़बरें
राजकुमार भाटी ने कहा – खुश हो लेने दो दो चार- दिन, विपक्ष के तेज तर्रार प्रवक्ता माने जाते हैं भाटी
चरण सिंह
समाजवादी पार्टी के तेज तर्रार प्रवक्ता राजकुमार भाटी को आखिकरकार पोस्ट करनी ही पड़ी कि उनके खामोश रहने से यदि किसी को दो चार दिन खुश होने का मौका मिल जाता है तो उन्हें खुश हो जाने दीजिये। दरअसल सोशल मीडिया पर राजकुमार को प्रवक्ता पद से हटाने की ख़बरें वायरल हो रही हैं। इन ख़बरों में दिखाया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। और उनके स्थान पर टीवी डिबेट में मनोज काका को भेजा जाने लगा है।
दरअसल राजकुमार भाटी को प्रवक्ता पद से हटाने की खबरों ने जोर तब मारा था जब राजकुमार भाटी दिल्ली में बोध महासभा में गये थे। और उन्होंने बाबा साहेब की हिन्दू देवी देवताओं को न मानने वाली 22 प्रतिज्ञाओं को दोहराया था। राजकुमार भाटी को इस कार्यक्रम के बाद अच्छा खासा विरोध सहना पड़ा था। खुद सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने यहां तक कह दिया था कि यह उनका निजी विचार है। उन्होंने राजकुमार यादव को चेताया था कि यदि उनकी इस तरह की बयानबाजी न रुकी तो उन्हें प्रवक्ता पद से भी हटाया जा सकता है। तब रामगोपाल यादव को अपना अभिभावक मानते हुए उन्होंने इस बयान पर माफ़ी भी मांग ली थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यदि बाबा की प्रतिज्ञाओं से लोगों को इतनी नफरत है तो फिर बाबा साहेब को याद करने से क्या फायदा ?
देखने की बात यह है कि इससे पहले भी राजकुमार भाटी एक ओर जहां ब्राह्मण समाज को टारगेट करते देखे गए वहीं भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत की उपस्थिति में उन्होंने कह दिया था कि एक पुरुष की कई पत्नियां होती हैं यह तो बहुत सुना है पर एक महिला के कई पति होना गुर्जर और जाट समाज में ही मिलता है। तब भी राजकुमार भाटी को गुर्जरों और जाटों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। गत दिनों जब दादरी में राजकुमार भाटी ने समाजवादी पार्टी की रैली कराई और अखिलेश यादव को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया। तब कार्यक्रम से एक इन पहले उनका दादरी की चेयरमैन गीता पंडित से विवाद गहरा गया था। तब राजकुमार ने भाटी गीता पंडित के खिलाफ काफी भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया था। राजकुमार भाटी को अक्सर राजकुमार भाटी को टिप्पणी करता देखा जाता है।
इसमें दो राय नहीं कि राजकुमार भाटी विद्वान प्रवक्ता हैं। वह जब तकों के साथ डिबेट में बोलते हैं तो वह समाजवादी पार्टी नहीं बल्कि विपक्ष के प्रवक्ता प्रतीत होते हैं। बीजेपी के प्रवक्ताओं पर भारी पड़ते हैं। पर राजकुमार भाटी के विवादित बयान उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को विधान परिषद सदस्य बनाने का मन बना लिया था पर हिन्दू देवी देवताओं की पूजा न करने की प्रतिज्ञा दोहराने के बाद अखिलेश यादव उनसे नाराज हो गए। दरअसल अखिलेश यादव एक ओर सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेल बीजेपी के वोटबैंक में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजकुमार भाटी हिन्दू देवी देवताओं की आलोचना करते देखे जा रहे हैं। 12 दिसम्बर को अयोध्या में राम लला के दर्शन जाना और हनुमान गढ़ी में साधू संतों से मिलने का कार्यक्रम अखिलेश यादव का इसी रणनीति का हिस्सा है।
चर्चा तो यहां तक है कि जो विधान परिषद सीट राजकुमार भाटी को मिलने वाली थी वह अब सहारनपुर के चौधरी यशपाल सिंह के परिवार को मिलने जा रही है। यशपाल सिंह के बड़े बेटे चौधरी रुदसेन सपा के महासचिव हैं और चौधरी इन्द्रसेन को पार्टी ने मेरठ मंडल का प्रभारी बनाया है। हालांकि राजकुमार चौधरी को सहारनपुर मंडल का प्रभारी बनाया हुआ है। अब देखना यह होता है कि विधान सभा चुनाव में राजकुमार भाटी की क्या भूमिका होती है।

