Site icon Thenews15.in

झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहत

पश्चिम चंपारण/बेतिया। जिला मुख्यालय बेतिया में मंगलवार को तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। बीते महीनों से जिले में तापमान लगातार 35/40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। काफी उमस के कारण लोग दिन में घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे थे। लेकिन मंगलवार को दोपहर तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी।

Exit mobile version