वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र में 1 जुलाई की रात एक सनसनीखेज घटना हुई। एक युवक कोरियर कंपनी के गोदाम में नौकरी मांगने पहुंचा। मैनेजर विकास तिवारी ने उसे अगले दिन आने को कहा। इससे नाराज होकर युवक ने आधे घंटे बाद वापस आकर मैनेजर पर गोली चला दी। गोली मैनेजर के चेहरे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया, लेकिन वह सीसीटीवी में कैद हो गया है। चितईपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौकरी न दी तो गोली मार दी

