बिट्टू कुमार
पश्चिम चम्पारण/बेतिया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पश्चिमी चंपारण के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा के अध्यक्षता में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक महात्मा गांधी के क्रांति दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि पार्टी का महा सदस्यता अभियान को सफल बनाना है। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अति पिछड़ा संतोष कुमार गुप्ता और जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने बैठक में आए हुए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बैठक में उपस्थित अरमान अहमद जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अरविंद कुमार राम दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, जिला कॉशन अध्यक्ष आनंद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला सचिव छठू महतो, जिला मीडिया प्रभारी डी के कुशवाहा, सोनालाल प्रसाद बारी, अति पिछड़ा वर्ग प्रखंड अध्यक्ष चनपटिया राजन कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष चनपटिया अनवर हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष सिकटा विधान सभा से सकलदेव प्रसाद, चंद्रशेखर राम, ओम प्रकाश गुप्ता, ध्रुप नारायण प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, रामविलास प्रसाद, अखिलेश्वर प्रसाद, जितेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी के महा सदस्यता अभियान को सफल बनाना है : अमित गुप्ता
