खूब बच्चे पैदा करो, मोदी जी देंगे मकान, भाजपा के मंत्री का अजीब बयान

एक ओर जहां सरकार छोटा परिवार सुखी परिवार और दो ही काफी और से माफी जैसे नारे देकर जनसंख्या नियंत्रण पर काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के एक मंत्री द्वारा दिया गया एक बयान काफी चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा सरकार के मंत्री बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस बयान में भाजपा के मंत्री ने कहा कि, ”खूब बच्चे पैदा करो, मकान पीएम मोदी देंगे।”

जैसा कि आप जानते ही हैं कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी है। राजस्थान की इसी भाजपा सरकार के मंत्री बाबूराम खराड़ी का एक अजीब तरह का बयान सामने आया है। उन्होंने बयान देते हुए कहा कि उन्हें खूब सारे बच्चे पैदा करने चाहिए, उन्हें चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि पीएम मोदी मकान दे देंगे और गैस भी सस्ती मिलेगी। आपको बता दें कि राजस्थान के उदयपुर जिले की झाडोल सीट से दूसरी बार विधायक बने बाबूलाल खराड़ी राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनकी दो बीवी और आठ बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम तेजू देवी और दूसरी पत्नी का नाम मणि देवी है। दोनों पत्नियों से 8 बच्चे हैं।

अक्सर रहते हैं चर्चाओं में

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। बताया जाता है कि उन्हें आरएसएस का समर्थन प्राप्त है। उनका सरल व्यवहार और सादगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। वह दो कमरों के कच्चे मकान में रहते हैं। राज्य के सबसे पिछड़े कोटड़ा जैसे इलाके से आने वाले खराड़ी को जनजाति मंत्री बनाया गया है। आदिवासी इलाके में रहने वाले खराड़ी को भाजपा ने 1987 में कोटड़ा का युवा मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 1995 में वह जिला परिषद सदस्य बने और साल 2000 में प्रधान बने थे।

RSS से गहरा नाता

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से गहरा नाता रहा है। वह बचपन से ही राष्ट्रीय सव्यंसेवक संघ में जुड़े रहे हैं। वह 2003 और 2008 में भी विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। हालांकि, 2013 में मोदी लहर के बावजूद खराड़ी विधानसभा चुनाव हार गए थे। जिसके बाद से वह लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। बाबूलाल का बड़ा बेटा देवेंद्र B.Tech कर चुका हैं। 3 बेटे कॉलेज और स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी चारों बेटियां भी कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं।

  • Related Posts

    Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

    समाज को विषाक्त कर रही जातीय आधार पर…

    Continue reading
    उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन कर्मचारियों को किया बर्खास्त!

    जम्मू-कश्मीर। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने आतंकवाद से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूक्रेन ने रूस को फिर ललकारा, क्रीमिया ब्रिज पर लगाए 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक, ट्रिगर दबाते ही धमाका…

    • By TN15
    • June 3, 2025
    यूक्रेन ने रूस को फिर ललकारा, क्रीमिया ब्रिज पर लगाए 1100 किलो अंडरवाटर विस्फोटक, ट्रिगर दबाते ही धमाका…

    Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

    • By TN15
    • June 3, 2025
    Western Uttar Pradesh News : बड़े टकराव का रूप ले सकता है पूरन सिंह और हनुमान बेनीवाल विवाद!

    दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी !

    • By TN15
    • June 3, 2025
    दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी !

    हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए कुछ मुसलमान देते हैं गाय की बलि : शंकराचार्य

    • By TN15
    • June 3, 2025
    हिंदुओं को चिढ़ाने के लिए कुछ मुसलमान देते हैं गाय की बलि : शंकराचार्य

    कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज 

    • By TN15
    • June 3, 2025
    कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज 

    यमुना में डूबकर चार बच्चियों की मौत!

    • By TN15
    • June 3, 2025
    यमुना में डूबकर चार बच्चियों की मौत!