Site icon Thenews15.in

हरियाणा के सीएम ने कुशाग्र सैनी को शादी की बधाई दी

करनाल (विसु)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को करनाल प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री मॉल रोड पर स्थित ऑफिसर कॉलोनी में पहुंचे।
यहां उन्होंने महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुरेश सैनी के पुत्र कुशाग्र सैनी को शादी की बधाई दी। उन्होंने कुशाग्र को अपना आशीर्वाद दिया तथा परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version