समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘PDA का प्रणपत्र’ जारी किया है। इसे लेकर जेडीयू ने उन पर निशाना साधा है. जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने PDA की परिभाषा और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पहले भी PDA के नाम पर अलग-अलग वर्गों को बरगलाने की कोशिश कर चुके हैं. राजीव रंजन ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में NDA मजबूत स्थिति में है। राजीव रंजन ने कहा कि अखिलेश यादव के तथाकथित PDA का मतलब कभी पंडित तो कभी पिछड़े वर्गों से जोड़कर बताया जाता है। उनके मुताबिक, अखिलेश कई बार अलग-अलग तरीके से लोगों को बरगलाने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि PDA के नाम पर सपा की राजनीति को जनता समझ रही है।
सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ती दूरी का दावा
जेडीयू प्रवक्ता ने यूपी चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के रिश्तों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन खटाई में पड़ता दिख रहा है। राजीव रंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत बताने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को लेकर जनता के बीच न उत्साह है और न भरोसे का माहौल है।
‘कांग्रेस को सबक सिखाना चाहती है सपा’
राजीव रंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है उनके बयान के मुताबिक, दोनों दलों के बीच सीटों और राजनीतिक प्रभाव को लेकर खींचतान चल रही है..उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन होने की स्थिति में भी विपक्ष को खास फायदा नहीं मिलेगा।
‘योगी की लोकप्रियता का मुकाबला मुश्किल’

