Site icon Thenews15.in

पंचशील बौद्ध विहार में मनाया गया गुरु पूर्णिमा

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को पंचशील बौद्ध विहार के प्रांगण स्थित भगवान बुद्ध के मूर्ति पर दीप जला कर गुरु पूर्णिमा मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आए लोगों ने बारी-बारी से उनके मूर्ति पर पुष्प चढ़ा कर भगवान बुद्ध को याद किये। वही रामदास बौद्ध ने कहा कि हम सब मनुष्यों के जीवन निर्माण में गुरुओं की अहम भूमिका होती है। जिन गुरुओं ने हमें गढ़ने में अपना योगदान दिया है, उनके प्रति हमें कृतज्ञता का भाव बनाए रखना चाहिए और उसे ज़ाहिर करने के दिन के तौर पर ही गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से नंदलाल प्रसाद, सिकंदर राम, उषा बौद्ध, मकसूदन प्रसाद गुप्ता, बिट्टू कुमार सहित बौद्ध परिवार के दर्जनों महिला-पुरुष कार्यक्रम में शामिल थे।

Exit mobile version