Site icon Thenews15.in

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

सोमवार को भारत के गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर दौड़ इवेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। इसके अलावा महिला धावक विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दिग्गज धाविका पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुलवीर ने 3:36.72 मिनट में रेस समाप्त की. यह उनका पर्सनल बेस्ट रहा. इवमें में कजुतो इइजावा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं ब्रॉन्ज मेडल भी जापान के खाते में ही गया, जो नागिया मोरी ने जीता. गोल्ड जीतने वाले कजुतो ने 3:36.35 मिनट में रेस पूर की, जबकि ब्रॉन्ज पर कब्जा करने वाले नागिया ने 3:37.92 मिनट में रेस खत्म की।

टूट गया पीटी उषा का रिकॉर्ड

 

विथ्या ने 54.75 सेकेंड में रेस पूरी की. यह उनका पर्सनल बेस्ट रहा. इसके साथ उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। 1984 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में दिग्गज पीटी उषा ने 55.42 सेकंड के साथ नेशनल रिकॉर्ड कायम किया था। अब यह रिकॉर्ड विथ्या रामराज के नाम पर दर्ज हो गया है।

Exit mobile version