चारा लेने गए किसान को गुलदार ने बना लिए अपना शिकार, दहशत में लोग

बिजनौर । जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर भूड निवासी पियूष पुत्र कुलबीर सिंह 47 वर्ष का खेत हल्दौर थाना क्षेत्र के जंगल में है । शुक्रवार को वह जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गया था । जंगल में काम करते समय गुलदार ने हमला कर दिया । गुलदार ने किसान की गर्दन दबोच ली. इससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई. घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। गुलदार पिछले एक माह में हीमपुर दीपा क्षेत्र में एक युवती व एक महिला को मौत के घाट उतार चुका है । शहर से लेकर गांव तक गुलदार का आतंक है। लोग इस कदर दहशतजदा हैं कि पशुओं के लिए चार लाने के लिए जंगल जाने से कतरा रहे हैं। किसान पीयूष की मौत से परिजनों व क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के प्रति काफी रोज व्याप्त है । गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अंबेडकर अम्मेहडा चौक पर जाम लगा दिया।ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने में नाकामयाब है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। गुलदार के हमले में अब तक कई लोगों की जान चली गई है। समाचार लिखे जाने तक लोगों का जाम जारी था।

पिलाना में गुलदार ने युवती को उतारा मौत के घाट

हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव पिलाना में 22 जुलाई को सलोनी 15 वर्ष पुत्री कोमल सिंह पर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।सलोनी अपनी मां बबली के साथ जंगल चारा लेने गई थी वहीं पास के ही गांव सिसौना में 14 अगस्त को गुलदार ने महिला सुमंत्रा 65 वर्ष पत्नी जौहरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

 

पिलाना में गुलदार ने महिला को उतारा मौत के घाट

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पिलाना निवासी संतोष देवी (55) पत्नी करन सिंह त्यागी छ दिन पूर्व कुंडियाल देवता के निकट पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। गुलदार ने महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। गांव में आदमखोर गुलदार की दूसरी घटना से लोगों में भय व्याप्त हो गया था और वन विभाग के प्रति आक्रोश था। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेन रोक दी और रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया था।

  • Related Posts

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    संभल की मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    • By TN15
    • March 16, 2026
    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील