Site icon Thenews15.in

Gujarat Assembly Election : बुलडोजर की एंट्री, बीजेपी नेताओं ने जेसीबी पर चढ़कर किया प्रचार

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर चुनाव प्रचार किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यहां प्रचार करेंगे।
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के रण में उतरे राजनीतिक दलों के नेता प्रचार अभियान में चुटे हुए हैं। सत्ताधारी भाजपा ने भी अपना तूफानी प्रचार शुरू कर दिया है। इसी बीच गुजरात की राजनीति में अब बुलडोजर की एंट्री हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरत में बुलडोजर पर चढ़कर चुनाव प्रचार किया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यहां प्रचार के लिए आने वाले हैं।
दरअसल यूपी में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाए गये अभियान के चलते सीएम योगी की पहचान बुलडोजर बाबा के तौर पर भी की जाती है। लिहाजा भाजपा नेता भी प्रचार के लिए बुलडोजर लेकर निकल गये। भाजपा कार्यकर्ताओं के अलग अंदाज में किये गये इस चुनाव प्रचार का वीडियो वायरल हो रहा है।

Exit mobile version