Greater Noida : लिविंग पार्टनर पर प्राइवेट पार्ट में मिर्च डालने का आरोप 

हमारे देश में काफी युवा पश्चिमी सभ्यता को अपना कर अपनी जिंदगी बर्बाद करने में लगे हैं। लिव इन रिलेशन के रूप में एक ऐसी कुसंस्कृति ने जन्म ले लिया है। जो एक बड़े तबके को गर्त में ले जा रही है। तमाम मामलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि लिव इन रिलेशन का रास्ता अपराध की ओर जाता है। सोचने की बात यह है कि श्रद्धा वाकर, सरस्वती वैद्य, निक्की यादव, तेजस्वनी मामले से भी युवतियां सीख नहीं ले पा रही हैं।
मतलब देश में लिव इन रिलेशन के मामले में कई घिनौनी हरकतें और कई मर्डर के मामले सामने आ चुके हैं। इन सबके बावजूद काफी युवा लिव इन रिलेशन की कुसंस्कृति की दलदल में फंसते जा रहे हैं। देखने में आता है कि लिव इन रिलेशन के मामले में लड़कियों के साथ ज्यादा अन्याय और अत्याचार होता है। अब लिव इन रिलेशन में दरिंदगी की हदें पार करने का एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आ रहा है। दरअसल कोतवाली बिसरख क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लिव-इन पार्टनर उसके साथ मारपीट की है। पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके प्रेमी ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर भी डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर प्रेमी के घर वाले युवती को धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीड़िता अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बता रही है। वीडियो में पीड़िता बता रही है कि वह पिछले दो साल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक लड़के के साथ लिव इन में रह रही है। कुछ दिनों पहले उसके प्रेमी की जिंदगी में दूसरी लड़की आने के बाद वह उसे परेशान करने लगा। उसके बिना इजाजत के उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। जब वह शारीरिक संबंध बनाने से मना करती है तो उसके साथ प्रेमी मारपीट करता है।

युवती ने बताया कि जब मुझे पता चला कि मेरा प्रेमी किसी अन्य लड़की के साथ रिलेशन में है तो उसने उसका विरोध किया। विरोध करने पर प्रेमी ने मेरे साथ मारपीट की। आरोप है गत दिनों जब उसका प्रेमी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना चाहता था तो लड़की ने विरोध किया। इस बात से गुस्साकर लड़के ने युवती के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार इस मामले में महिला और उसका पुरुष मित्र विगत 2 साल,से रिलेशनशिप में रह रहे हैं। किसी अन्य महिला मित्र से मित्रता बढ़ने को लेकर आपस में विवाद हुआ है।

यदि लिव इन रिलेशन में अपराध की बात करें तो गत दिनों 26 साल की श्रद्धा वाकर को मुंबई के मलाड़ इलाके से शादी का झांसा देकर उसका लिविंग पार्टनर आफताब दिल्ली ले आया था।  .लिव-इन रिलेशन में रहने वाली युवती जो कि मुंबई की रहने वाली थी उसकी हत्या उसके पार्टनर आफताब ने बेरहमी से की  दी। इतना ही नहीं उसने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके कई इलाकों में फेंक दिए थे।

एक अन्य मामला मुंबई से सटे मीरा रोड में 56 साल के व्यक्ति ने उसके साथ लिव-इन में रह रही 32 साल की महिला सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी। दरअसल मीरा रोड पर एक घर से बदबू की सूचना मिलने पर देखा गया तो वहां एक महिला का शव मिला। जांच में पता चला कि मनोज और सरस्वती वहां लिव-इन में रहते थे। मनोज ने पेड़ काटने के कटर से ही महिला के शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे।

23 साल की निक्की यादव का मामला भी कुछ टीसी तरह का था। निक्की यादव का शव वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को उसके प्रेमी साहिल गहलोत के परिवार के एक रेस्तरां में फ्रिज के अंदर मिला था। निक्की और साहिल लंबे समय से लिव इन पार्टनर के तौर पर रह रहे थे। उधर भारतीय मूल की स्टूडेंट तेजस्विनी रेड्डी की हत्या लंदन में ब्राजील के एक शख्स ने कर दी थी। वह शख्स हत्या से सिर्फ 6 दिन पहले तेजस्विनी के साथ उसके फ्लैट में शिफ्ट हुआ था।

  • Related Posts

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    मानव जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई यह है…

    Continue reading
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने हाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार