Site icon Thenews15.in

9 जुलाई हड़ताल को लेकर ग्रेटर नोएडा सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

ग्रेटर नोएडा । पार्टी फैसलों की रिपोर्ट व 9 जुलाई 2025 को होने वाली मजदूर वर्ग की हड़ताल को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ग्रेटर नोएडा पार्टी सदस्यों की बैठक पार्टी जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पार्क में हुई।
बैठक को सीपीएम दिल्ली राज्य सचिव कामरेड अनुराग सक्सेना, जिला सचिव रामसागर, पार्टी कार्यकर्ता जोगेंद्र सैनी, रामस्वारथ, रामकिशन सिंह, टीकम सिंह, सुनील पंडित, सुखलाल, रंजीत तिवारी आदि ने संबोधित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव कामरेड अनुराग सक्सैना ने केन्द्रीय कमेटी व राज्य कमेटी के फैसलों की रिपोर्ट रखी। साथ ही हड़ताल के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि मजदूर विरोधी लेबर कोड़ों को रद्द करवाने, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी सहित कई मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर मेहनतकश वर्ग 9 जुलाई 2025 को देशव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैं। हमारी पार्टी ने इस हड़ताल का पूर्ण रूप से समर्थन किया है और पार्टी के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए जी जान लगाकर अभियान में जुट जाए।
साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि 4 जुलाई 2025 को शाम 6:00 बजे अनमोल इंडस्ट्रीज उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा पर होने वाली आमसभा जिसे सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड एम ए बेबी संबोधित करेंगे उक्त सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर पहुंचने की अपील किया।

Exit mobile version