सुभाष वाल्मीकि और सुभाष शर्मा ने किया
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
किरतपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं एंव बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने वीर बलिदानों के बलिदान को याद कर श्रदांजलि अर्पित की। मंगलवार को नगर में भाजपाइयों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, वरिष्ठ नेता सुभाष चन्द्र शर्मा, भाजपा नगराध्यक्ष गौरव पाराशर, शिवम सिंघल एंव महिला नेत्री रजनी कालरा के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा शिशु मंदिर से प्रारंभ हो कर बस स्टेंड से होती हुयी शिशु मंदिर पर समाप्त हुयी। तिरंगा यात्रा में ट्रैक्टर, मोटर साइकिल एंव पैदल तिरंगा झंडा हाथों में लेकर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में डीजे पर भारत माता के गानों की धुन पर थिरकते हुए सैकड़ो लोग भारत माता की जय घोष करते हुए चल रहे थे। सुभाष चन्द्र शर्मा, महेन्द्र अग्रवाल, राकेश साहनी, डा० दुष्यंत, कन्हैया राणा, बबीता अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आलोक रस्तोगी, फिरोज कादरी, डा० अमजद, उस्मान ठाकुर, फहीम राईन, मोबीन चक्की वाला, सुहैल अहमद, संजय चौहान, मोनिका कालरा, बीना राणा, रुकमणी कश्यप आदि रहे।







