Site icon Thenews15.in

नेपाल यात्रा के लिए भारतीय पर्यटकों की करेंसी लिमिट बढ़ाएगी सरकार

अभिजीत पाण्डेय
पटना । नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों की करेंसी लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिससे उन्हें अधिक धनराशि के साथ यात्रा करने में आसानी होगी। साथ ही ,भारतीय पर्यटकों के वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया को भी सुलभ और सरल बनाया जाएगा। इन उपायों का उद्देश्य भारतीय पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना और नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

नेपाल के कोशी प्रांत के मुख्यमंत्री हिकमत कुमार कार्की ने इस्टर्न ट्रेवल मार्ट 2024 में यह जानकारी दी। उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्री से अपील की है कि वो इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों से बेटी-रोटी का संबंध रहा है। जरुरत इसे और मजबूत करने की है। इसके लिए दोनों देशों को इस पर विचार करना चाहिए।

भारत- नेपाल बॉर्डर के ईटहरी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में नेपाल के कोशी प्रान्त के सीएम की घोषणा के बाद बिहार के बार्डर इलाके के लोगों ने इसे समुचित पहल बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच न सिर्फ सदियों चली आ रही परंपरा को मजबूती मिलेगा बल्कि भारत सहित बिहार खासकर कोशी, सीमांचल व मिथिलांचल के लोगों का नेपाल जाने से पर्यटन के क्षेत्र में फायदा पहुंचेगा। इस क्षेत्र में भी नेपाली पर्यटक पहुंचेंगे जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी।

Exit mobile version