Site icon Thenews15.in

पं चम्पारण जिला को सुखाड़ ग्रस्त घोषित करे सरकार : ओम प्रकाश क्रांति

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने जिला पदाधिकारी पं चम्पारण से मिलकर पं चम्पारण जिला को सुखाड़ ग्रस्त घोषित करने तथा किसानों को आवश्यक सहयोग करने, किसानों से ऋण वसूली पर रोक लगाने की मांग की तथा इन मांगों से सबंधित आवेदन भी जिला पदाधिकारी को दिया, क्रांति ने बताया कि श्रावण मास समाप्त होने के कगार पर है, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों के खरीफ फसल धान सूख रहा है, अब तो टियूबबेल से भी पानी नहीं निकल पा रहा है जिससे संकट और गहराता जा रहा है, यदि समय रहते किसानों के संकट पर ध्यान नही दिया गया तो इसका असर रब्बी फसल की खेती पर भी पडेगा। जिला पदाधिकारी ने आपदा विभाग से इसकी जाँच कराने तथा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। क्रांति ने यूरिया की आपूर्ति पर भी जिला पदाधिकारी से चर्चा की जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है यदि किसी दुकानदार द्वारा गडबडी की जाती है तो किसान सूचना दे तथा दुकान का नाम बतावे शीध्र कार्यवाही की जायेगी। भाकपा जिला सचिव ने बताया कि प्रशासन और सरकार किसानों की स्थिति पर गंभीरता नहीं दिखायेगे तो किसानों के हित में भाकपा सड़कों पर उतरने की तैयारी करेगी।

Exit mobile version