मुजफ्फरपुर में ‘गोल्डन जैकाल’ ने बंद कराया बच्चों का स्कूल जाना

 आतंक और दहशत की गिरफ्त में ग्रामीण

 मुजफ्फरपुर। जिले के माधोपुर सुस्ता गांव में दहशत का माहौल है। यहां एक खतरनाक जानवर, जिसे वन विभाग गोल्डन जैकाल बता रहा है, ने आतंक मचा रखा है। पिछले तीन दिनों में उसने एक दर्जन से ज़्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। डर के साए में जी रहे ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है और खुद लाठी-डंडों के साथ पहरा दे रहे हैं। यह खौफनाक घटना हसन चक बंगरा इलाके की है, जहां एक सियार ने आतंक मचा रखा है। शुक्रवार को तो उसने एक साथ आधा दर्जन बच्चों पर हमला कर दिया।
सियार ने गांव के सूरज, अनन्या, किशन राज, सौरव गौतम, संजीत राय और मौसम नामक बच्चे पर हमला किया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। गांव वालों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। बच्चों से लेकर बूढ़े तक, सभी इस जानवर के आतंक से दहशत में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुरू में उन्हें लगा कि यह कोई आवारा कुत्ता होगा, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने पहचान करके बताया कि यह सियार की एक खतरनाक प्रजाति है, जिसे गोल्डेन जैकाल कहते हैं।
ग्रामीण रितेश कुमार ने बताया कि हम लोग पहले कुत्ता समझे थे, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सियार प्रजाति का जानवर गोल्डन जैकाल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गोल्डन जैकाल को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया गया है। टीम में शामिल रजनीश कुमार ने बताया कि यह जानवर दिन में कम निकलता है। रात भर में इसे पकड़ा जाना चाहिए। बांध के किनारे हम लोगों ने उसके मांद की पहचान कर वहां पर अब तक चार पिंजरे लगा दिए हैं जैसे ही यह खाना खाने के लिए पिंजरे में आएगा कैद हो जाएगा। फिलहाल, गांव में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग से जल्द से जल्द इस खतरनाक जानवर को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

  • Related Posts

    आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ से पल्ला झाड़ने पर एक्शन में हाईकोर्ट !

    बेंगलुरु। कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी…

    Continue reading
    शिक्षक संघ ने समाहरणालय गेट पर दिया धरना, सौपा ज्ञापन

    पश्चिम चम्पारण/बेतिया। समाहरणालय के समक्ष शिक्षक संघ ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेंगलुरु भगदड़ मामले में सरकारी वकील ने लगाया बड़ा आरोप!

    • By TN15
    • June 5, 2025
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में सरकारी वकील ने लगाया बड़ा आरोप!

    भनेड़ा के टोल प्लाजा पर कर्मी की मौत, हुआ बवाल 

    • By TN15
    • June 5, 2025
    भनेड़ा के टोल प्लाजा पर कर्मी की मौत, हुआ बवाल 

    साकेत कोर्ट के लॉकअप में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प में एक कैदी की मौत!

    • By TN15
    • June 5, 2025
    साकेत कोर्ट के लॉकअप में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प में एक कैदी की मौत!

    अनोखा गठबंधन : अब पिनाकी की हुई महुआ!

    • By TN15
    • June 5, 2025
    अनोखा गठबंधन : अब पिनाकी की हुई महुआ!

    तो क्या अब चीन फफूंदी के जरिए बनाना चाहता है दहशत का माहौल!

    • By TN15
    • June 5, 2025
    तो क्या अब चीन फफूंदी के जरिए बनाना चाहता है दहशत का माहौल!

    आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ पर बीजेपी ने साधा कर्नाटक सरकार पर निशाना !

    • By TN15
    • June 5, 2025
    आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़ पर बीजेपी ने साधा कर्नाटक सरकार पर निशाना !