Site icon The News15

ऐसा बॉयफ्रेंड भगवान किसी को ना दे…. शादी से मना करने पर प्रेमिका की लात घूसों से की पिटाई

कसाई प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की बुरी तरह पिटाई सिर्फ इसलिए कर डाली क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। जिससे लड़के का इगो हर्ट कर दिया और उसने इंसानियत की सारी हदे पार कर दी। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरसअल मध्य प्रदेश के रीवा जिले का इक विडियो सामने आया है जिसमें एक युवक इक लड़की की बेरहमी से पिटाई करता हुआ नज़र आ रहा है। सूत्रों से मिलीं जानकारी के मुताबिक आरोपी व्यक्ति मऊगंज क्षेत्र का रहने वाला है। और ये दोनों पिछले कई समय से एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। वही प्रेमिका द्वारा दिये गए ब्यान मे सामने आया है कि जब वे ढेरा में अपने पैतृक घर जा रहे थे तो रास्ते में आरोपी पंकज त्रिपाठी ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। क्योंकि वो शादी के जिद पर अड़ा था। बुरी तरह मारपीट के दौरान युवती बेहोश हो गई।

कई समय बाद जब इलाके के लोगों ने लड़की को बेहोश देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया । वायरल वीडियो में युवक अपनी प्रेमिका के चेहरे पर लात-घूंसे बरसाता दिख रहा है। पिटाई का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने 24 साल के आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार किया लिया है। वही इस घटना के बाद एमपी पुलिस पर भी लापरवाही के कई सवाल खड़े किये जा रहे है।

 

 

Exit mobile version