Site icon Thenews15.in

जी.एल. बजाज के सीईओ को मिला ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड

देव मणि शुक्ल

नोएडा हमें गर्व है कि जी.एल. बजाज एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन्स के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल को शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ईटी लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षणिक नवाचार, प्रभावशाली शोध कार्यों और भविष्य के वैश्विक नेताओं को तैयार करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
संस्थान की ओर से यह सम्मान जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की निदेशक, प्रो. (डॉ.) प्रीति बजाज ने प्राप्त किया, जो संस्थान की उत्कृष्टता की यात्रा में एक और स्वर्णिम उपलब्धि है।

उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल का वक्तव्य:
“यह पुरस्कार कार्तिकेय अग्रवाल की दूरदर्शी सोच और अथक प्रयासों का परिणाम है। जी.एल. बजाज में हम हमेशा नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संगम पर विश्वास रखते हैं, और यह सम्मान हमें शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने की प्रेरणा देता है।”

Exit mobile version