ब्वॉयफ्रेंड के साथ पकड़ाई लड़की तो गांव वालों ने लाठी से दौड़ाकर पीटा

 मधुबनी। अवैध संबंध के आरोप में लड़का-लड़की को लोगों ने रोटावेटर में बांधकर सरेआम की पिटाई की है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पिटाई के दौरान चिल्लाती रोती रही लड़की, फिर भी लड़की को दौड़ा दौड़ा कर लाठी से पीटा गया।हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़का और लड़की के जोड़े को साथ देखना ग्रामीणों को नागवार गुजरा। लोगों ने प्रेमी युगल को ट्रैक्टर के रोटावेटर में बांधकर सरेआम पिटाई की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल किया जा रहा है।
बताया जा रहा है लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। जिसके बाद गांव वालों ने जमकर पीटा और लड़के को गांव में एक ट्रैक्टर के रोटावेटर में बांध दिया। उसके बाद लड़की की भी पिटाई करते हुए उसे भी रोटावेटर से बांध दिया।
वीडियो में लड़की को एक लड़का लाठी से दौड़ा दौड़ा कर पीटता दिख रहा है, जो वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पिटाई करने वाले लोगों ने ही वीडियो बनाकर वायरल भी किया है। लेकिन वायरल वीडियो को लेकर गांव के लोगों में तरह तरह के चर्चे भी हो रहे हैं।
कुछ लोगों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों कम उम्र के हैं। मामले की सत्यता की जांच किये बगैर दोनों जोड़े की पिटाई की गई है। कानून को ठेंगा दिखाकर यह एक गंभीर सामाजिक अपराध किया गया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *