
समस्तीपुर। रविवार को दुर्गा मंदिर सिरसिया के प्रांगण में 24 कुंड गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें 125000 मंत्र की आहुति दी गई। साथ ही युवाओं को नई दिशा और दशा की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे समाज में अच्छाई का संचार हो। सब लोगों में सद बुद्धि, सद ज्ञान का प्रचार प्रसार हो, लोगों ने आपस में भाई चारा का संदेश दिया। इस अवसर पर शिव दुलार राय की पुत्री साक्षी कुमारी ने आज ही से शाकाहार जीवन बिताने का संकल्प लिया। मौके पर दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मुखिया, मंदिर के पुजारी ललन यादव,नीता देवी, मनोज कुमार, इंदु देवी, आशा देवी, मनोज कुमार मुखिया, शिक्षक सीता राम विमल, पिंटू कुमार, रेणु देवी आदि मौजूद थे।