देश की राजधानी में ऑफिस से लौट रही महिला के साथ गैंगरेप, परिचित थे आरोपी, गिरफ्तार किये 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। देश की राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मामले उठते रहते है। आये दिन बलात्कार की खबरें सामने आ रही हैं।  पश्चिमी दिल्ली में आफिस से घर लौट रही एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप करने वाले महिला के परिचित ही थे। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में स्थित अपने ऑफिस से घर जा रही एक महिला (26 वर्ष ) के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी महिला के परिचित थे। पुलिस ने आरोपियों पर बंधक बनाने, गैंगरेप, चोट पहुंचाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला को मेडिकल जांच के लिए नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया है । पुलिस ने बताया कि जिस दिन उन्हें जानकारी मिली थी उसी दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *