सहेली के भाई ने पहले चाट-समोसा खिलाकर झूठे प्यार में फंसाया, फिर अकेली पाकर करता था रेप

 अब शादी से मुकर गया बॉयफ्रेंड

जमुई। बिहार के जमुई से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यहां युवक ने पहले चाट-समोसा खिलाकर लड़की को झूठे प्यार में फंसाया, फिर अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। लड़की ने जब शादी का दवाब बनाया तो आरोपी ने घर बुलाकर उसकी मांग में सिंदूर लगाया और अब दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा है। अब पीड़ित लड़की ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल, जमुई नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी सन्टून मोदी के बेटे सूरज मोदी पर एक युवती ने पहले चाट-समोसा खिलाकर प्यार के जाल में फंसाने और फिर शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण करने का आरोप लगाया है लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है।
पीड़ित लड़की ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वह उच्च विद्यालय जमुई बाजार जवाहर हाई स्कूल में नवम वर्ग की छात्रा थी और उसी क्लास में छात्रा चंदा कुमारी उसकी सहेली थी। जिसे स्कूल पहुंचाने और ले जाने के लिए उसका भाई सूरज कुमार मोदी आता था।
इसी दौरान नाबालिग छात्रा की जान पहचान सूरज कुमार मोदी से हुई। इस दौरान युवक अक्सर स्कूल में चाट समोसा लेकर आता था और लड़की को भी खिलाया कराता था। दोनों के बीच नजदिकी बढ़ने लगी और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवक ने लड़की को बात करने के लिए एक मोबाइल भी दिया था।
11 जुलाई 2023 को दिन के 12 बजे लड़की घर पर अकेली थी। उसके मां और पिताजी खेत में गये हुए थे। इसी बीच सूरज कुमार मोदी लड़की के घर पर पहुंच गया और लड़की को अकेली पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। जब लड़की के माता-पिता घर पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी।

  • Related Posts

    युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए

    कश्मीर व आतंकवाद का हल है भारत व पाकिस्तान के बीच मैत्री व शांति संदीप पाण्डेय पहलगाम के आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर पाकिस्तान के अंदर आंतकवादी संगठनों…

    राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है: सुशील पांडेय

    मोतिहारी / राजन द्विवेदी। रविवार को स्थानीय महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय में भारतीय सेना के वीर जवानों की सुरक्षा,मनोबल वृद्धि,सैन्य बल की शक्ति संवर्धन,राष्ट्र रक्षा व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोहली का टेस्ट संन्यास : क्रिकेट के सबसे महान अध्यायों में से एक

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    कोहली का टेस्ट संन्यास : क्रिकेट के सबसे महान अध्यायों में से एक

    किसी भी सूरत में आतंकवाद को नहीं किया जाएगा सहन : मंत्री रणबीर गंगवा

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    किसी भी सूरत में आतंकवाद को नहीं किया जाएगा सहन : मंत्री रणबीर गंगवा

    निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर इंटर चेंज मार्ग बनाये जाने की मांग को लेकर डी सी को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर इंटर चेंज मार्ग बनाये जाने की मांग को लेकर डी सी को सौंपा ज्ञापन

    सीजेएम इरम हसन ने सेफ हाऊस का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    सीजेएम इरम हसन ने सेफ हाऊस का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

    भारत विकास परिषद् सूरज शाखा करनाल की वर्ष 2025-2026 संवत् 2082 की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह करनाल क्लब में विधिवत रूप से सम्पन्न

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    भारत विकास परिषद् सूरज शाखा करनाल की वर्ष 2025-2026 संवत् 2082 की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह करनाल क्लब में विधिवत रूप से सम्पन्न

    युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए