350 विधवा माताओं एवं दिब्यांगो को बिना मूल्य राशन वितरण…..

रानीगंज । हर महीने की तरह इस महीने के रविवार को रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के तत्वाधान हस्पताल में 350 विधवा माताओं एवं दिब्यांगो को बिना मूल्य राशन वितरण किया गया।
इस मौके पर यहां विशिष्ट उद्योगपति और समाज सेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।वही कृष्णा बुचासिया,स्मृति कयाल, मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर चैताली बासु,
ललिता तोदी,रजनी खेतान,रानीगंज के गिरजापारा के चर्च के रेवरेंड सुमन्त दास,श्रवण कुमार तोदी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस दौरान रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के कर्णधार आरपी खेतान ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से हर महीने इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है आज के कार्यक्रम के दौरान 350 विधवा महिलाओं को तथा दर्जनों दिव्यांगों को निशुल्क राशन बांटा गय।
इस मौके पर सभी आमंत्रित अतिथियों ने मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल से जुड़े सभी व्यक्तियों की तारीफ की खासकर राजेंद्र प्रसाद खेतान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभी किसी व्यक्ति को दान देना एक बात है लेकिन हर महीने सैंकड़ों जरूरतमंदों के बीच इस तरह से महीने भर का राशन निशुल्क बांटना बहुत बड़ी बात है और यह काम यह संस्था पिछले लंबे समय से करती आ रही है जिसके लिए इनकी जितनी तारीफ की जाए कम है वही राजेंद्र प्रसाद खेतान ने कहा कि उनको समाज सेवा का आदर्श विरासत में मिला है और वह चाहते हैं कि जब तक वह जीवित है अपने गुरुजनों के आदर्शों पर चलते हुए यह काम करते रहे और उन्होंने आशा जताई कि उनकी अगली पीढ़ी भी उनके इस काम को जरूर भविष्य में बरकरार रखेगी।
उन्होंने कहा कि इन सभी व्यक्तियों के लिए रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में इलाज के साथ-साथ टेस्टिंग यहां तक कि अगर किसी को भर्ती करने की जरूरत पड़ती है तो वह भी निश्चित किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

    Continue reading
    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा