Site icon Thenews15.in

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने नमन किया

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व. दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी आदि भी थे।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन तथा बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन भी किया गया।

Exit mobile version