Site icon Thenews15.in

मुजफ्फरपुर में लोकगायिका पद्मश्री स्व. शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर। छठ महापर्व के अवसर पर जिले की शांति समिति द्वारा लोकगायिका पद्मश्री स्व. शारदा सिन्हा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम अखाड़ाघाट छठ घाट पर आयोजित किया गया, जहां लोगों ने स्व. शारदा सिन्हा के योगदान को याद किया। उनके सम्मान में बंदरा प्रखंड के रामपुरदयाल के छठ घाट पर भी पोस्टर लगाए गए, जिनके माध्यम से उनकी स्मृति को जीवंत रखने का प्रयास किया गया। विदित हो कि स्व. शारदा सिन्हा अपनी छठ गीतों के लिए प्रसिद्ध थीं, जिन्होंने लोक संगीत को नई पहचान दी।

Exit mobile version