Firozabad News : जनपद में मनाया गया प्रथम निक्षय दिवस

 600 से ज्यादा लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग, फिरोजाबाद टीबी हॉस्पिटल में 92 लोगों की हुई जांचें, 19 पॉजिटिव पाए गए, उपचार शुरू, समुदाय के लोगों को निक्षय दिवस से जुड़ना महत्वपूर्ण : सीएमओ

फिरोजाबाद । वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आज बृहस्पतिवार को जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रथम निक्षय दिवस मनाया गया। इस दिवस पर संभावित लक्षणों वाले 600 से अधिक लोगों की जांच की गई।
सीएमओ डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय दिवस को सफल बनाने में जनपद की स्वास्थ्य इकाइयों पर सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। हर माह की 15 तारीख निक्षय दिवस मनाया जाएगा। मरीज की पुष्टि होने पर जांच, उपचार और पोषण का प्रावधान है |

डीटीओ डॉ बृजमोहन ने बताया कि निक्षय दिवस से पहले आशा कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों में गृह भ्रमण कर टीबी और निक्षय दिवस के आयोजन के बारे में समुदाय को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि टीबी के उन्मूलन के लिए समुदाय के लोगों को निक्षय दिवस से जुड़ना और टीबी मरीजों को खोजने में सहयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है |
उन्होंने कहा कि निक्षय दिवस पर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या के सापेक्ष 10 प्रतिशत मरीजों की बलगम जांच सुनिश्चित की गई। कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) जांच में टीबी की पुष्टि वाले मरीजों के परिवार के अन्य सदस्यों की भी टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित की गई।
डीपीपीसीएम मनीष यादव ने बताया कि निक्षय दिवस की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करने के साथ-साथ होर्डिंग्स और बैंनरों के माध्यम से जन समुदाय को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी संभावित टीबी मरीजों की सूची बनाकर उन्हें हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तक लाने का कार्य किया गया।
टीबी हॉस्पिटल फिरोजाबाद के एचओडी डॉ सौरव यादव ने बताया कि आज निक्षय दिवस पर 200 से ज्यादा मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की गई जिनमें 92 संभावित लोगों की जांच हुई जिनमें 19 पॉजिटिव पाए गए।
फिरोजाबाद ब्लॉक की नगला सूर्या की चंपा (परिवर्तित नाम) को पिछले 20 दिन से हल्का बुखार और भूख न लगने की शिकायत थी। टीबी जांच केंद्र पर जांच की गई। पॉजिटिव पाए जाने पर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
न्यू रामगढ़ की रानी 14 वर्ष (परिवर्तित नाम) पिछले एक साल से बुखार की शिकायत होने पर प्राइवेट इलाज करा रही थी। चार दिन पहले टीबी अस्पताल में आकर जांच कराई तो पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टर ने उपचार शुरू करने के साथ पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार