Firozabad News : टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए संस्थाएं आ रहीं आगे, सौ से अधिक टीबी मरीजों को लिया गया गोद

Firozabad News : करीब 2600 क्षय रोगियों को गोद लेने की प्रक्रिया जारी – डीटीओ

फिरोजाबाद । वर्ष 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत माह सितंबर में चलाए जा रहे विशेष अभियान में टीबी मरीजों को गोद लेने वालों को अनिवार्य रूप से निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। जनपद में अब तक 105 टीबी मरीजों को संस्था द्वारा गोद लिया गया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. ब्रजमोहन ने बताया कि जनपद में करीब 2600 टीबी मरीज हैं। जिनको चिन्हित कर उपचार किया जा रहा है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लक्ष्मी फाउंडेशन ने 105 टीबी मरीजों को गोद लिया और उनको पोषण सामग्री के रूप में पोषण पोटली वितरित की। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से अब और भी संस्थाएं व लोग आगे आएंगे और टीबी मरीजों को गोद लेकर उनको पोषण आहार मुहैया कराएंगे। साथ ही भावनात्मक रूप से सहयोग करेंगे, जिससे टीबी मरीज जल्दी ही स्वस्थ हो सकें।
कार्यक्रम के जिला पीपीएम समन्वयक मनीष यादव ने बताया कि टीबी मरीजों को गोद लेने को संस्थाएं आगे आ रही हैं। शुक्रवार को भी टीबी मरीजों को गोद लिया और उन सभी मरीजों को पोषण सामग्री भी वितरित की। मनीष ने बताया कि क्रमवार आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में भी टीबी का स्टॉल लगाया जा रहा है। इसके माध्यम से मेले में आने वाले मरीजों को टीबी के लक्षण दो हफ्ते से अधिक समय से खांसी व बुखार बना रहना, वजन कम होना आदि के बारे में बताया जा रहा है।
जनपद निवासी क्षय रोग से पीड़ित रिजवान तथा अनुभव (बदला हुआ नाम) ने कहा कि जांच के बाद क्षय रोग की पुष्टि होने के बाद से ही हमारा उपचार जारी है। हमें संस्था द्वारा पोषण सामग्री दी गई है जिसमें दलिया, सत्तू, चना आदि सामग्री है। अब स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और टीबी से रोकथाम के उपाय भी अपना रहे हैं।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार